spot_img
spot_img
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

अब कीजिए दुनिया के सबसे सस्ते एसी कोच से यात्रा

नई दिल्ली (महानाद) : भारतीय रेलवे ने थर्ड AC Economy Class कोच की तस्वीरें शेयर की हैं। इस कोच को रेलवे सबसे किफ़ायती और सबसे बढ़िया AC ट्रैवेल बता रही है। रेल अधिकारियों के मुताबिक, यह कोच को 3rd AC और स्लीपर क्लास के बीच की कैटेगरी का है।

रेलवे के इस नए कोच को कपूरथला की रेल कोच फ़ैक्टरी से निकाल कर लखनऊ की Research Design and Standards Organisation (RDSO) यूनिट में ट्रायल के लिए ले जाया जा रहा है। इसका डिज़ाइन रेल कोच फ़ैक्टरी में बनाया गया और अक्टूबर 2020 से इस पर युद्ध स्तर से काम शुरू हुआ. कोच के डिज़ाइन को काफ़ी पसंद किया जा रहा है।

नए Economy AC Coach की विशेषताएं :

1. नए कोच में बर्थ की संख्या 72 से बढ़ा कर 83 कर दी गई है।
2. इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को नीचे कर दिया गया है जिससे 11 पैसेंजर के लिए जगह बन जाए।
3. नई पहल के तौर पर एक हर कोच में विशेष वर्ग के लिए अलग से टॉयलेट की व्यवस्था है।
4. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस कोच में कई बदलाव किये गए हैं जैसे फ़ोन, मैगज़ीन और पानी की बोतल के लिए होल्डर।
5. आरामदायक सीट, फ़ोल्ड होने वाली खाने की टेबल जैसे कई नए फ़ीचर भी दिखेंगे।
6. लोअर बर्थ से अपर बर्थ तक जाने के लिए अलग से सीढ़ियां बनाई गई हैं।

नए कोच का डिज़ाइन काफ़ी आकर्षक है और किफ़ायती भी। आशा है कि लोग यहां सफ़ाई का ध्यान भी रखेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles