spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

एक्सीडेंट : द्वाराहाट से रामनगर आ रही बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत कई घायल

रामनगर / अल्मोड़ा (महानाद) : द्वाराहाट से रामनगर आ रही एक बस खाई में गिर गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 8 बजे भिकियासैंण क्षेत्र के सैलापानी बैंड के पास द्वाराहाट से रामनगर आ रही एक यात्री बस (यूके 07 पीए 4025) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में 19 लोग सवार बताये जा रहे ळैं जिनमें से 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरफ ने स्थानीय लोगों की मदद से युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मृतकों की सूची –
1. गोविन्द बल्लभ (80 वर्ष), जमोली
2. पार्वती देवी (75 वर्ष), जमोली
3. नन्दन सिंह अधिकारी (65 वर्ष), जमोली
4. तारा देवी (50 वर्ष), बाली
5. गणेश (25 वर्ष)
6. उमेश (25 वर्ष)
7. गोविंदी देवी (58 वर्ष), घुघुती

घटना में गंभीर रूप से घायल 2 व्यक्तियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश ले जाने की तैयारी की जा रही है।

घायलों की सूची –

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस रामनगर के कुमाऊँ मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड संस्था की थी। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे द्वाराहाट नोबाड़ा के लिए चली थी। आज सुबह बस 6ः30 बजे नोबाड़ा से चली थी। करीब 8 बजे बस सैलापानी बैंड के समीप दुर्घटना हो गई। चालक परिचालक ठीक है। बस रामनगर के मौहम्मद अल्ताफ की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles