spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

काशीपुर : अज्ञात वाहन ने मारी साइकिल को टक्कर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर की मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार सिक्योरिटी सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम कॉलोनी निवासी जीत सिंह (54 वर्ष) पुत्र करतार सिंह नारायणनगर स्थित एग्रोटेक फूड्स में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। शनिवार रात करीब 7:30 बजे वह ड्यूटी पूरी कर साइकिल से लौट रहे थे कि केशवपुरम मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने जीत सिंह को साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में जीत सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक जीत सिंह के परिवार में एक पुत्र रंजीत और तीन पुत्रियां हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles