spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

पीपीपी मोड पर चल रहे 12 अस्पतालों पर प्रशासन के छापे, कंपनी के टर्मिनेशन की संस्तुति

पीपीपी मोड पर 12 शहरी अस्पताल : जन, छल और जिला प्रशासन देहरादून

डीएम समेत 4 प्रशासनिक टीमों का 12 पीपीपी शहरी अस्पतालों पर आज तड़के ही सुनियोजित छापा

डॉक्टर नदारद, एएनएम, एलटी, नर्स की भूतिया एंट्री मिली, दवाईंया आधी, सफाई सुरक्षा राम भरोसे

 

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में आज प्रशासन की टीम ने शहरी क्षेत्र में संचालित अर्बन पीएचसी के 12 अस्पतालों पर सुबह सवेरे ही छापेमारी कर दी। डीएम सविन बंसल सहित सीडीओ अभिनव शाह, एसडीएम हरी गिरी, एसडीएम अपूर्वा सिंह ने एक साथ अलग-अलग स्थानों पर सुबह 9 बजे से ही छापेमारी शुरू कर दी। एक साथ हुई इस छापेमारी से अर्बन पीएचसी में हड़कंप मच गया। अर्बन पीएचसी में मानक के अनुरूप सुविधा एवं व्यवस्थाएं न होने पर अक्षांस/चित्रांश जेवीके प्रा. लि. पर प्रारम्भिक अर्थदण्ड 5 लाख रुपये की कार्यवाही के साथ ही मुख्य सचिव से फर्म के टर्मिनेशन की संस्तुति की गई है। वहीं एमओयू की भी समीक्षा की जा रही है, समीक्षा के बाद भारी भरकम अर्थदण्ड की कार्यवाही संभव है।

आपको बता दें कि आज डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने सुबह से ही छापेमारी अभियान चलाया। डीएम बंसल ने अर्बन पीएचसी जाखन, गंाधीग्राम, सीडीओ ने चूना भट्टा, अधोईवाला, कारगी, उप जिलाधिकारी सदर ने रीठामण्डी, बकरालवाला, खुड़बुड़ा, सीमा द्वार, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय ने दीपनगर, माजरा, बीएस कालोनी में अवस्थित पीएचसी पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

छापेमारी के दौरान डॉक्टर नदारद, एएनएम, एलटी, नर्स की भूतिया एंट्री मिली, दवाईंयां आधी, सफाई सुरक्षा राम भरोसे नजर आई। बच्चों/महिलाओं के टीका कोल्ड चैन निरंतरता हेतु अनिवार्य जनरेटर सेट्स भी नदारद मिलं। केन्द्रों पर न तो पानी था और न ही मरीजों के बैठने की कोई भी समुचित व्यवस्था मिली। आधे केन्द्र काल कोठरी में संचालित किए जा रहे हैं। अ

डभ्एम सविन बंसल ने अर्बन पीएचसी जाखन एवं गांधीग्राम का निरीक्षण किया, जिसमें मानक के अनुरूप स्टाफ, चिकित्सक, नर्स, एएनएम नहीं पाए गए तथा पर्याप्त दवा, सफाई, उपकरण, मरीजों, तीमारदारों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल अदि व्यवस्थाएं नही पाई गई। जिस पर डीएम ने सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने पर्याप्त स्टाफ उपस्थित न रहने पर 3 माह की बायोमेट्रिक उपस्थिति विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने दोनों पीएचसी के शौचालय में सफाई व्यवस्था न होने पर नाराजगी जाहिर की तथा गांधी ग्राम पीएचसी में वॉश बेसन में पानी नहीं मिला तथा पेयजल के लिए आरओ भी नहीं पाया गया। एएनएम, चिकित्सक उपस्थित नहीं पाए गए। मानक के अनुरूप दवाई नही पाई गयी।

सीडीओ अभिनव शाह ने आज देहरादून में चूना भट्टा, अधोईवाला और कारगी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) पर संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिनमें तमाम खामियां मिलने पर सीडीओ ने प्रबंधकों से जबाब तलब किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधोईवाला में उपस्थिति रजिस्टर जांच करने पर पीएचसी में चिकित्सक, 4 एएनएम, लैब टेक्नीशियन और अस्पताल प्रबंधक गायब मिले। पीएचसी मात्र एक एएनएम और वार्ड आया के भरोसे पाया गया। हालांकि आनन-फानन में चिकित्सक अस्पताल पहुंचे। पीएचसी में टीकाकरण, वेलनेस, ओपीडी पंजीकरण और आपातकालीन सेवाओं की जांच करने पर रेफर मरीजों का रजिस्टर तक मेंटेन नही मिला। बायो मेडिकल वेस्ट को सामान्य वेस्ट के साथ ही डिस्पोजल होना पाया गया। लैब की व्यवस्थाओं में भी कई खामियां सामने आई।

इसके बाद सीडीओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चूना भट्टा पहुंचे। यहां मेडिकल स्टॉक के जांच करने पर स्टॉक में खामियां मिली। अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर व कंसंट्रेटर तो रखा मिला लेकिन उसको चलाना किसी भी स्टाफ को नहीं आया। अस्पताल में इनवर्टर में सिंगल बैटरी लगी थी, जिससे लाइट जाने पर फ्रिज में रखी दवाइयां खराब हो सकती हैं। अस्पताल में पानी का आरओ खराब मिलने के साथ दीवारों पर मकड़ी के जाले व सफाई व्यवस्था में तमाम खामियां मिली।

निरीक्षण के दौरान अर्बन पीएचसी में मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं नही पाई गई, पर्याप्त चिकित्सक, एएनएम, नर्स, उपकरण, सफाई व्यवस्था, दवाईयां, टीकाकरण कक्ष, बैड, भवन आदि व्यवस्थाएं एमओयू के मानक के अनुसार नहीं पाई गईं तथा कई केन्द्रों पर मरीजों, तीमारदारों के लिए बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, जनरेटर, दवाई इंजेक्शन रखने को डीप फ्रीजर नहीं पाए गए तथा चिकित्सक भी अनुपस्थित पाए गए। जिला प्रशासन भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही मुख्य सचिव से फर्म को टर्मिनेट करने की सिफारिश की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles