spot_img
spot_img
Tuesday, November 17, 2026
spot_img

दूसरी औरत के चक्कर में पड़कर पत्नी पर किया अत्याचार, जान से मारने के लिए दबाया गला

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : दूसरी औरत के चक्कर में पड़कर एक आदमी ने अपनी पत्नी पर अत्याचार करना शुरु कर दिया और उसे जान से मारने के लिए उसका गला भी दबा दिया। पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मौ. पक्काकोट निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी करीब 20 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके एक बेटा है। शादी के बाद से ही उनके पति उन्हें परेशान व मारपीट करते हैं तथा कोई खर्चा आदि नहीं देते, जब-जब वे खर्चे के लिये पैसे मांगती हैं तो पैसे देने की बजाय मारपीट करते हैं। कई बार समझाया परंतु वह नहीं मानते।

महिला ने बताया कि उनके पति के किसी अन्य औरत से संबंध हैं, इसी वजह से वह आये दिन उन्हें प्रताड़ित करते हैं तथा जान से मारना चाहते हैं। एक माह पहले भी उनके पति ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की, परंतु वह बच्चे के खातिर चुप रहीं।

महिला ने बताया कि दिनांक 1.10.2026 को उनके पति ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उनके गले पर पैर रखकर गला दबाया, जैसे-तैसे उन्ळोंने अपने आपको बचाया वरना वह उन्हें जान से मार देते। उन्हें अपने पति से अपनी जान का सख्त खतरा है, क्योंकि वह उन्हें जान से मारकर अन्य स्त्री के साथ शादी करना चाहते हैं। जब उन्होंने अपनी बहन को बुलाया तो उनके पति ने उन्हें जान से मारने की नीयत से तलवार से वार करना चाहा जो उनकी बहन ने बमुश्किल रोका है, उन्हें अपने पति से जान का सख्त खतरा है।

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उनके पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई गिरीश चंद्र आर्य के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles