विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर के किला स्थित छोटे डाकखाने में अक्सर ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी वहां सर्वर नहीं चलता तो कभी उसका प्रिंटर नहीं चलता है।
जी हां, काशीपुर में डाक सेवायें उपलब्ध करवाने के लिए दो डाकखाने हैं। एक बड़ा डाकखाना तथा दूसरा छोटा डाकखाना जोकि बहुत पुराना है और किला मौहल्ले में स्थित है। बड़े डाकखाने में भीड़ होने के कारण और किला मौहल्ले के आसपास रहने वाले लोग अक्सर लोग छोटे डाकखाने जाते हैं। लेकिन कभी वहां का सर्वर डाउन होता है और कभी उसका प्रिंटर काम नहीं करता और कभी लाइट भागी हो तो वहां इंवर्टर या जनरेटर की सुविधा नहीं है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और उन्हें फिर मजबूर होकर बड़े डाकखाने का रुख करना पड़ता है, जिससे उनका समय खराब होता है।
अब देखने का विषय यह है कि क्या वास्तव में छोटे डाकखाने का सर्वर डाउन रहता है या प्रिंटर खराब रहता है। या ऐसा तो नहीं काम ज्यादा देखकर वहां के कर्मचारी सर्वर डाउन होने या प्रिंटर खराब होने का बहाना बना देते हैं। यदि सच में आये दिन सर्वर उाउन रहता है या प्रिंटर खराब रहता है तो विभाग को चाहिए कि वह उक्त डाकखाने के सभी सिस्टम को दुरुस्त रखें। वरना उच्चाधिकारियों का चाहिए कि वे मामले का संज्ञान लेकर जांच कर उचित कार्यवाही करें।



