हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कल 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक विशेष वन वे ट्रेफिक प्लान जारी किया है।
कैंची धाम एवं नैनीताल में श्रद्धालुओं-पर्यटकों की भारी आगमन को देखते हुए यातायात के सुचारु संचालन एवं आमजन की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
काठगोदाम – नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद:
4 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक काठगोदाम, नारीमन पॉइंट होते हुए नैनीताल एवं भीमताल की ओर जाने वाला एनएच मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा।
केवल एक्जिट ट्रेफिक रहेगा:
इस अवधि में नैनीताल एवं भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को ही हल्द्वानी की ओर एक्जिटकराया जाएगा। उक्त मार्ग पर वन वे ट्रेफिक संचालित रहेगा। नैनीताल जाने वाले वाहन इन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
दिल्ली/देहरादून की ओर से नैनीताल जाने वाले वाहन:
कालाढूंगी रोड – नैनीताल तिराहा – नैनीताल
हल्द्वानी होते हुए नैनीताल भीमताल/भवाली की ओर जाने वाले वाहन:
हल्द्वानी -कॉलटेक्स मुखानी – फतेहपुर तिराहा – पटुवाडांगर – बेलुआखान – भवाली/भीमताल



