spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

ज्वैलर्स को लूटने के बाद फिर से बना रहे थे लूट की योजना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजनौर (महानाद) : थाना कोतवाली देहात पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत ज्वैलर्स से लूट के बाद फिर से लूट की योजना बनाते हुए 4 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 तमंचे, कारतूस, चाकू, 2 बाइक आदि बरामद किया है।

आपको बता दें कि दिनांक 16.03.2026 को गस्त/चेकिंग के दौरान पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि चन्दपुरा नहर पटरी से गौशाला पास से ग्राम लल्लावाला की ओर जाने वाले रास्ते पर, सरकारी पानी की टंकी हेतु चिन्हित चारदीवारी के पास कुछ बदमाश बैठे हैं, जिनके पास अवैध हथियार हैं तथा वे किसी लूट की योजना बना रहे हैं और उन्होंने ही दिनांक 12.03.2026 को कोतवाली थाना क्षेत्र के एक ज्वैलर्स से लूट की घटना को अंजाम दिया है।

सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां से निम्न अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया-
1. आसिफ पुत्र फकरुद्दीन निवासी ग्राम कम्भौर, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर
2. जावेद अली पुत्र अंसार अली निवासी ग्राम पाडला, चाँदपुर, बिजनौर
3. महफूज अली पुत्र मौ. यामीन निवासी ग्राम फुलसंदा, नहटौर, बिजनौर
4. प्रद्युम्न उर्फ गोलू पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी ग्राम झलरी, कोतवाली शहर, बिजनौर

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त 3 अवैध तमंचे 315 बोर मय 3 अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 अवैध चाकू, 3 मोबाइल फोन तथा 2 मोटरसाइकिलें बरामद कर कोतवाली देहात पर धारा 313 बीएनएस व 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान लुटेरों ने बताया कि उन्होंने मिलकर कोतवाली देहात क्षेत्र के ज्वैलर्स अमीनुद्दीन की रेकी की, जो प्रतिदिन दुकान से घर जाते समय बैग में रुपये व सोना लेकर जाता था। दिनांक 12.03.2026 की शाम को मंगोलपुरा मार्ग स्थित नहर की पुलिया के पास अभियुक्तों ने अमीनुद्दीन के पुत्र को तमंचे के बल पर रोककर उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बाद में बैग की तलाशी लेने पर उसमें केवल चाबियां व कागजात मिले, जिसे नहर पटरी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।

उक्त घटना में कुछ प्राप्त न होने के कारण दिनांक 16.03.2026 को सभी अभियुक्त पुनः नहर पटरी, चन्दपुरा के पास एकत्र होकर किसी व्यक्ति से रुपये लूटने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हे पकड लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर नहर पटरी से उक्त घटना से संबंधित लैदर का बैग बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर धारा 304(2) बीएनएस में धारा 317(2)/309(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है तथा धारा 305(2) का लोप किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार, एसआई अनिल कुमार, अन्नु कुमार, सुनील कुमार, हिमांशु, हे.कां. जोगेन्द्र कुमार, कां. विशाल तोमर, दिलशाद, हे.कां. लोकेश कुमार, कपिल कुमार, अंकुर मान, कां. विपुल तोमर, अजय कुमार, आकाश तोमर तथा अभय चौधरी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles