spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

संगठन चुनाव के मद्देनजर काशीपुर पहुंचे एआईसीसी के पर्यवेक्षक

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आगामी माह में होने वाले कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर आज एआईसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की सचिव रोशना शाह काशीपुर पहुँची। इस दौरान उन्होंने नवचेतना भवन में कांग्रेसियों के साथ बैठक आयेाजित कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये जाने के साथ ही संगठन चुनाव व आगामी दिनों में उत्तराखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर एकजुट होने को कहा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भले ही पराजित हो गई है। इसका मतलब यह नहीं कि आगामी चुनावों में हमें विजय नहीं मिलेगी। उन्होंने सभी मौजूद कांग्रेसियों को एकजुटता के साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार के साथ ज्यादा-ज्यादा सदस्य बनाये जोन पर जोर दिया।

इस दौरान पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, दीपिका गुड़िया आत्रेय, इंदू मान, उमा वात्सल्य, अलका पाल, लता शर्मा, रोशनी बेगम, अरुण चौहान, इंदर सिंह एड., अजीता शर्मा, इंदर सेठी, ब्रहम पाल सिंह, सचिन नाडिग एड., रवि ढींगरा, संजय चतुर्वेदी, प्रभात साहनी, राहुल रमनदीप, सुरेश जंगी, महेन्द्र बेदी, जफर मुन्ना, विकल्प गुड़िया, प्रदीप जोशी, मुशर्रफ हुसैन, सुभाष पाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles