spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटें जीतने पर आकाश काम्बोज ने जताई खुशी, मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भाजपा नेता आकाश सिंह काम्बोज ने देश में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन को मिली चुनावी जीत पर देश के मतदाताओं का आभार जताते हुए उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर भाजपा को मिली शानदार जीत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विशेष रूप से बधाई दी है। कांबोज ने कहा कि निश्चित रूप से देवभूमि की जनता ने यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विकास कार्यों पर मोहर लगाकर पुनः प्रदेश की पांचो सीटें भाजपा की झोली में डाली हैं।

काम्बोज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नवनिर्माण की श्रृंखला को आगे बढ़ाने हेतु मतदाताओं ने भाजपा और एनडीए गठबंधन के प्रति जो विश्वास जताया है और अपना स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद दिया है उससे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र ने एक बार फिर अपनी निष्पक्ष और पारदर्शी जीत का परचम लहराया है, जिसके लिए भयंकर गर्मी के बावजूद देश के जागरूक और राष्ट्र की उन्नति के प्रति समर्पित मतदाताओं का जितना भी आभार व्यक्त किया जाए वह कम है।

काम्बोज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के केंद्रीय एवं राज्यों के नेतृत्व तथा उत्तराखंड के युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ- साथ इतनी भयंकर गर्मी में भी सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई चुनावी मेहनत के प्रति उनका आभार जताते हुए इस जीत के लिए उन्हें साधुवाद दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles