spot_img
spot_img
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

आकाश सिंह काम्बोज बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली की संस्तुति पर आकाश सिंह काम्बोज को जिला काशीपुर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई है।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह काम्बोज ने अपनी नियुक्ति के उपरांत प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा आदित्य चौहान, काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर कालरा, जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित का आभार व्यक्त किया।

आकाश सिंह काम्बोज ने कहा कि वे संगठन के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का जो भी आदेश होगा, वह उनके लिए सर्वाेपरि होगा और वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

वहीं, आकाश सिंह काम्बोज को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles