spot_img
spot_img
Thursday, January 29, 2026
spot_img

अलकनंदा अशोक ने किया शारदा बैरक तथा सैनेटरी पैड मशीन का शुभारंभ

रुद्रपुर (महानाद) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलकनंदा अशोक, अध्यक्षा, UPWWA (Uttarakhand Police Wives Welfare Association) द्वारा पुलिस लाइन, रुद्रपुर में उच्चीकृत शारदा बैरक का उद्घाटन किया। अलकनंदा ने बताया कि इस प्रकार की हाईटेक बैरेको में कर्मचारियों के रहने से उनका मनोबल ऊंचा उठेगा व उन्हें स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा। इसके बाद उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के लिए सैनेटरी पैड मशीन (वेंडिंग मशीन) का शुभारंभ किया गया। जिसके द्वारा 5 रुपए में महिला पुलिस कर्मियों को सेनेटरी पैड उपलब्ध होगा।

इस मौके पर अलकनंदा अशोक ने कहा कि सैनेटरी पैड मशीन महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारीगणों की सुविधा के लिए लगाई गई है, जो काम के दौरान महिला अधिकारियों को शारीरिक और मानसिक समस्याओं से दूर रखने में मदद करेगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से बात कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा की महिलाओं को सम्मानित किया। उनके द्वारा महिला अधिकारी व कर्मचारीगणों द्वारा की जा रही ड्यूटीओं के संबंध में काफी सराहना की गई व उनके साथ वार्तालाप करके महिलाओं अधिकारी व कर्मचारी गणों को नई ऊर्जा प्रदान की गई ।

इसके बाद अलकनंदा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डाॅ. अंजू छाबड़ा (गाईनी), डाॅ. रोहिणी खेड़ा (गाईनी), हितेश लालवानी, मार्क पिंटो (सयोंजक) के द्वारा कैंसर रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महिला पुलिस कर्मियों का चेकअप किया गया व आयरन कैल्शियम एवे बी काॅमप्लेक्स दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस मौके पर रिमझिम रौतेला धर्मपत्नी अजय रौतेला आईजी (कुमाऊं), विनिता कुंवर धर्मपत्नी दलीप सिंह कुंवर (एसएसपी उधम सिंह नगर), एसपी सिटी ममता बोहरा, ऐश्वर्या धर्मपत्नी प्रमोद कुमार (एसपी सिटी काशीपुर), क्षेत्राधिकारी बाजपुर दीपशिखा उपस्थित रहीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles