spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

आक्रोश: सोनिया के ख़िलाफ़ भड़के निगम कर्मचारी, कार्रवाई करने की मांग…

देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा से उन्हीं के कार्यालय में गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद द्वारा अभद्रता किये जाने का मामला बेहद तूल पकड़ गया। आज जहां इस मामले में नगर निगम के कर्मचारियों ने विरोध में निगम में कामकाज ठप कर दिया है तो तमाम महिला पार्षद मेयर के पक्ष में उतर आयी हैं। उन्होंने इस मामले में तत्काल सोनिया आंनद व उनके साथ आये लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग नगर आयुक्त मनुज गोयल से की है। इसके बाद पार्षद नगर निगम में नगर आयुक्त के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की करीबी सोनिया आनंद द्वारा लंबे समय से राजेश्वर नगर में नगर निगम की जमीन पर पार्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोनिया आनंद ने एक बार फिर निगम की भूमि पर पार्क निर्माण करना शुरू करवा दिया। उसके लिए इसी कॉलोनी के कुछ लोगों को भी साथ ले लिया। MDDA ने पहले इन्हें पार्क बनाने की NOC दी थी जिसे बाद मे निरस्त कर दिया।

इसी के बाद से मामले ने गरमाना शुरू कर दिया। सोनिया आनंद पर आरोप है कि बीते रोज सोनिया अनान्द ने निगम पहुँचकर मेयर से अभद्रता की और उन पर अनर्गल आरोप लगा डाले।

इसी को लेकर निगम में जमकर हंगामा हुआ। कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है तो पार्षदों ने भी सोनिया आंनद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles