spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

अरविंद केजरीवाल को हुआ कोरोना, प्रियंका गांधी के घर पहुंचा कोरोना

नई दिल्ली (महानाद) : दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्हें कारोना के हल्के लक्षण हैं। केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आये सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। फिलहाल केजरीवाल अपने ही घर पर क्वारनटाइन हो गये हैं।
बता दें कि केजरीवाल ने कल सोमवार को देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था।


वहीं, कोरोना कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के घर भी पहुंच गया है। प्रियंका गांधी के परिवार का एक सदस्य और एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट करके दी है। हालांकि उनकी रिपोर्ट अभी निगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद वह आइसोलेट हो गई हैं। डॉक्टर ने उन्हें कुछ समय बाद दोबारा टेस्ट कराने की सलाह दी है।


बता दें कि प्रियंका गांधी की 9 जनवरी को श्रीनगर (गढ़वाल) एवं अल्मोड़ा में जनसभा प्रस्तावित है। ऐसे में अब प्रियंका के आईसोलेट होने पर उनके उत्तराखंड दौरे के टलने की खबरें आ रही हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles