spot_img
spot_img
Thursday, July 2, 2026
spot_img

अतिक्रमणकारियों पर चल गया पुलिस का डंडा

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : रोडवेज बस अड्डे तिराहे से वर्कशाप लाइन और बरसाती नहर से तिकोनिया के मध्य मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज सीओ शांतनु पाराशर के नेतृत्व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस इस दौरान पुलिस द्वारा 6 अतिक्रमणकारियों के पुलिस एक्ट के तहत कोर्ट के चालान किए गए एवं 4 अतिक्रमणकारियों से पुलिस एक्ट के तहत 1000/- रुपये जुर्माना वसूला गया।

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) विनीत लोहानी, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, एसआई विरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, रविंद्र राणा तथा भारी पुलिस बल व पीएसी के जवान मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles