विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अपना विवाद निबटाने आईटीआई कोतवाली आये दो युवक शांति व्यवस्था भंग कर लड़ाई झगड़ा करने लगे, जिस पर पुलिस ने उनका चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया।
आपको बता दें कि कल दिनांक 7.8.2026 को आईटीआई कोतवाली में जांच प्रार्थना पत्र पर उपस्थित आए सूरज पुत्र नारायण दास निवासी श्यामपुरम कॉलोनी और सिंटू ढाका पुत्र वीरेंद्र ढाका निवासी गली नंबर एक, मुल्तान नगर, गुप्ता का बाग, बागपत, जनपद मेरठ हाल निवासी श्यामपुरम कॉलोनी कोतवाली में जाँच अधिकारी के समक्ष लडाई-झगड़ा करने लगे और आपस में एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे व आमदा फौजदारी होने लगे।
दिवसाधिकारी द्वारा दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया गया तो मौके पर और उत्तेजित होकर मरने मारने पर आमदा फौजदारी होकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने लगे। उक्त व्यक्तियों द्वारा संज्ञेय अपराध करने की परिकल्पना को देखते हुये गिरफ्तारी के अलावा अन्य कोई चारा न देखकर उक्त व्यक्तियों को इनको जुर्म से अवगत कराते हुए अंतर्गत धारा 170 बीएनएस में हिरासत पुलिस लेकर परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर के समक्ष पेश कर दिया।
पुलिस टीम में एसआई शंकर बिष्ट तथा कां. विजय डसीला शामिल थे।



