spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

उत्तर प्रदेश : ढह गया आजम का किला, अखिलेश का भी है ढहने वाला

रामपुर/आजमगढ़ (महानाद) : रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी के छत्रप आजम खां का किला ढह गया। आजम खां द्वारा छोड़ी गई लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने आजम खां के करीबी सपा प्रत्याशी मौहम्मद आसिम राजा को हरा दिया।

बता दें कि रामपुर को सपा नेता आजम खां का गढ़ माना जाता है। यहां से भाजपा की जीत को बड़ी जीत माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने आजम खान के अति करीबी माने जाने वाले मौहम्मद असीम राजा को 42048 वोटों से हरा दिया है।

भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने जीतने के बाद कहा कि मैं अपनी जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं। उन्होंने दिन-रात मेहनत की। मैं रामपुर के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। भाजपा हमेशा से जनता के विकास के लिए काम करती रही है।

वहीं दूसरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में भी भाजपा बाजी मारती दिख रही है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी भोजपुर फिल्मो के हीरो दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से आगे चल रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles