spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में चलाया वृक्षारोपण अभियान

वृक्ष लगाए हर परिवारए प्रकृति को दे उपहार
प्रदूषण अंदर हो या बाहरए दोनों हानिकारक है।

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : संत निरंकारी मिशन द्वारा 21 से 23 फरवरी तक देशभर में वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर की 3000 शाखाओं ने लगभग 2 लाख पौधे लगाये और साथ ही उन पौधों को कम से कम 3 वर्ष के लिए संरक्षित करने का प्रण भी लिया। यह अभियान देश के अतिरिक्त दूर.देशों में भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में आयोजित किया गया।

इस स्वच्छता अभियान का शुभआरम्भ 2003 से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस से हुआ। जिसका आरंभ स्वयं बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने अपने करकमलों द्वारा किया और यह संदेश दिया कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक है। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज जिन्होंने 36 वर्षों तक इस मिशन की बागडोर संभाली और सम्पूर्ण मानवता को कृतज्ञ किया।

आज वर्तमान में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज बाबा हरदेव सिंह जी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए यही प्रेरणा दे रही हैं कि जीवन तभी सार्थक हैए जब वह दूसरोें के काम आए। इस वर्ष लाॅकडाऊन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संत निरंकारी मिशन के प्रत्येक जोन, ब्रांच, गाँव एवं कस्बे में रहने वाले सभी सेवादार परिवार द्वारा अपने.अपने नजदीक के चिन्हित स्थान पर पौधे लगाए गए तथा उनको गोद भी लिया गया ताकि आने वाले वर्षों में यह सभी गोद लिए वृक्ष जीवित रहें और प्रकृति को एक सुदंर उपहार दे सकें।

इस अभियान में संत निरंकारी मिशन द्वारा संचालित विद्यालय कॉलेज पार्क अस्पताल एवं डिस्पेन्सरी भी इस अभियान में सम्मिलित रहे।

मौके पर मौजूद जसपुर जोनल प्रभारी व सेवादल अधिकारियो ने बताया सन्त निरंकारी मिशन के द्वारा मानवता की भलाई के लिए यह कार्य निरंतर सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाऊण्डेशन के तत्वावधान में जारी हैं और सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles