spot_img
spot_img
Sunday, July 19, 2026
spot_img

इंटर कॉलेज के बाबू ने कर दी प्रधानाचार्य की हत्या

बागेश्वर (महानाद) : इंटर कॉलेज के बाबू ने अपने ही कॉलेज के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी बागेश्वर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 18.07.2026 की प्रातः 7ः00 बजे थाना झिरौली क्षेत्रान्तर्गत जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य दयानन्द टम्टा पुत्र गिरधारी लाल पर जीआईसी भटखोला के समीप नवल किशोर सोराड़ी पुत्र बाला दत्त सोराडी द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। दयानन्द टम्टा को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एसपी ने बताया कि मृतक के पुत्र गोकुल चन्द्र ने तहरीर देकर बताया कि नवल किशोर सोराड़ी (44 वर्ष) पुत्र बाला दत्त सोराडी निवासी ग्राम पाटी, जनपद चम्पावत हाल प्रशासनिक अधिकारी राजकीय इण्टर कालेज भटखोला, झिरौली ने प्रधानाचार्य दयानन्द टम्टा की चाकू मार कर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना झिरौली में धारा 103(1) बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल फारेंसिक टीम अल्मोड़ा व फारेंसिक यूनिट बागेश्वर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो घटनास्थल के पास से ही आला ए कत्ल चाकू बरामद किया गया। विवेचना क्रम में मुखबिर की सूचना पर नवल किशोर सोराड़ी को करालागांव यात्री शेड, बागेश्वर रोड़ पर सीओ कपकोट व पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान पता चला कि अभियुक्त द्वारा काम में लापरवाही बरती जाती थी, आये दिन कॉलेज से अनुपस्थित रहता था जिस पर प्रधानाचार्य द्वारा उनकी सैलरी रोक दी गई थी, जिससे नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles