spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

बड़ी खबर : 10 जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले, 14 आईपीएएस भी हुए इधर-उधर

लखनऊ (महानाद) : योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किये हैं। प्रशासन ने आज 10 जिलाधिकारियों तथा 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

तबादले के आदेश के अनुसार नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बनाया गया है। संजय सिंह को फर्रुखाबाद का तथा फर्रुखाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह को बरेली का नया डीएम बनाया गया है। रविंद्र कुमार को झांसी का का तथा सीपी सिंह को बुलंदशहर का डीएम बनाया गया है।

उधर, हर्षिता माथुर को कासगंज, सत्येंद्र कुमार को महाराजगंज, मनोज कुमार को महोबा तथा नेहा प्रकाश को श्रावस्ती तथा पीके शिव को सोनभद्र के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, अनुराग वत्स को बाराबंकी का नया एसपी बनाया गया है। सुधीर कुमार सिंह को आगरा का एसएसपी बनाया गया है। अनुराग आर्य को आजमगढ़ का एसपी तथा आकाश तोमर को सहारनपुर का एसपी बनाया गया है। दिनेश त्रिपाठी को उन्नाव का तथा अंकुर अग्रवाल को चंदौली का एसपी नियुक्त किया गया है। जय प्रकाश सिंह को इटावा का एसएसपी बनाया गया है। मुनिराज को चुनाव सेल का एसपी नियुक्त किया गया है।

एस चिनप्पा वीआईपी सुरक्षा के एएसपी होंगे। बृजेश कुमार सिंह को एएसपी एटीएस बनाया गया है। अविनाश पांडे का तबादला अलीगढ़ पीएसी में किया गया है। यमुना प्रसाद को बरेली के इंटेलिजेंस के पद पर नियुक्त किया गया है। अमित कुमार को नोएडा का डीएसपी बनाए बनाया गया है। अखिलेश निगम को लखनऊ कोआपरेटिव सेल का एसपी बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles