spot_img
spot_img
Monday, April 13, 2026
spot_img

बड़ी खबर : भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने की आत्महत्या

नई दिल्ली (महानाद) : पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहने वाले दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जीएस बावा (58 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव पार्क में ग्रिल से लटका मिला।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जीएस बावा का शव सोमवार सायं 6 बजे सुभाष नगर के झील वाले पार्क में ग्रिल से लटका हुआ मिला। कहा जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पार्क में घूम रहे लोगों ने जब ग्रिल से लाश लटकी देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु की तो शव की पहचान भाजपा नेता जीएस बावा के तौर पर हुई। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बावा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles