spot_img
spot_img
Saturday, April 18, 2026
spot_img

बड़ी खबर : अभिनेता सोनू सूद की एसयूवी जब्त, घर की वीडियो सर्विलांस के निर्देश

मोगा (महानाद) : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान पुलिस ने आज रविवार को मोगा जिले के लांधेके गांव में संदिग्ध गतिविधि किए जाने की खबरों के बाद एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) को जब्त कर लिया। एसयूवी में बॉलीवुड अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद बैठे थे।

बता दें कि अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर-मोगा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। पुलिस ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देश पर वाहन को जब्त किया गया है। वहीं, एसडीएम/सह रिटर्निंग अधिकारी सतवंत सिंह ने सोनू सूद के घर की वीडियो सर्विलांस करने के निर्देश भी दिए हैं।

वहीं, मामले में सोनू सूद ने सफाई देते हुए कहा कि हमें अकाली दल के लोगों द्वारा विभिन्न बूथों से धमकी भरे कॉलों के बारे में पता चला था। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं। इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। इसलिए हम बाहर गए थे। अब, हम घर पर हैं। निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए।

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल ने सोनू सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि वे मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles