spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

बहू ने ससुर और उसके दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप

हल्द्वानी (महानाद) : एक बहू ने अपने ससुर और उसके दोस्त पर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बरेली रोड, हल्द्वानी निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 05.07.2025 की दोपहर के लगभग 2.30 बजे अपने घर पहुँची तो देखा कि उसके ससुर राजाराम व उनका दोस्त मोहन उसके घर का ताला तोड़कर घर के अन्दर घुसे हुए थे। जब उसने आवाज लगाई तो उपरोक्त दोनों व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकले तो वह वापस जाने लगी, जब वह सोनकर फार्म वाली गली में पहुँची थी तो पीछे से दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ गलत हरकतें करते हुए उसे खेत में गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे।

महिला ने बताया कि जब उसने इन दोनों व्यक्तियों का विरोध किया तो दोनों व्यक्तियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसक गला दबा दिया और उसके साथ मारपीट कर दी और कहने लगे कि ये बचकर जाने ना पाये इसको जान से ही मार दो। वह बामुश्किल दोनों व्यक्तियों के चंगुल से भाग कर बेस हॉस्पिटल, हल्द्वानी गयी और अपना इलाज कराया। उसने उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने महिला के ससुर व उसके दोस्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(3), 75 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई रेनू के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles