spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

बाजपुर : पूर्व प्रधान लियाकत अली पर तमंचा तान कर दी जान से मारने की धमकी

रवि सरना
बाजपुर (महानाद) : ग्रामसभा मुंडिया कलां के पूर्व ग्राम प्रधान लियाकत अली ने कोतवाली में तहरीर देकर ग्राम रम्पुरा शाकर निवासी वाजिद पुत्र आबिद पर तमंचा तानते हुए जान से मारने की एलानिया धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की हैं।

पुलिस को दी तहरीर में लियाकत अली ने बताया कि दिनांक 02/07/2022 की सायं लगभग 7 बजे वह अपने कार्यालय के बाहर ग्राम के सामाजिक लोगों मुख्त्यार खां, जाकिर, मुख्त्यार, अहमद अली, निसार, परवेज इत्यादि के साथ बैठा था। तभी एक सफेद रंग की ऑल्टो कार जिसके शीशे काले थे उनके घर के बाहर आकर रुकी। जिसमें बैठे वाजिद पुत्र आबिद निवासी ग्राम रम्पुरा शाकर, बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर ने शीशा नीचे कर उनकी ओर देखते हुए तमंचा लोड किया। जिसे देखकर वह शोर मचाते हुये जान बचाने को दुकान के अंदर भागे तो उपरोक्त वाजिद कार लेकर रफूचक्कर हो गया। उनके शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये, जिन्हें उन्होंने घटना से अवगत कराया। ग्रामीणों द्वारा उसकी ग्राम में खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला।

लियाकत अली का कहना हैं कि वे ग्राम मुंडिया कलां का पिछले 25 वर्षों से प्रतिनिधित्व कर रहेे हैं। वर्तमान में उनकी पुत्रवधु ग्रामसभा मुंडिया कलां की ग्राम प्रधान हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबराये हैं तथा उनकी हत्या कराने की फिराक में हैं। इस षडयंत्र में कई लोग सम्मिलित प्रतीत होते हैं। भविष्य में उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती हैं। उन्होंने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles