spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

बाजपुर : लव मैरिज से नाराज भाई ने गर्भवती बहन की गोली मारकर की हत्या

बाजपुर (महानाद) : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुआडाली में मंगलवार की दोपहर को एक भाई ने अपनी 7 माह की गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बहन ने कुछ समय पहले लव मैरिज की थी। बहन को गाली मारने के बाद आरोपी ने अपने जीजा को भी जान से मारने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह से बच निकला। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी अभय सिंह, कोतवाल नरेश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एसपी काशीपुर अभय सिंह

एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि जगतपुरा गांव की राज कॉलोनी निवासी 21 साल की सोनम ने लगभग एक साल पहले महुआडाली गांव निवासी पवन पुत्र भीमसेन के साथ लव मैरिज की थी। जिससे उसका भाई राजीव बेहद नाराज था। मंगलवार की दोपहर के लगभग 3 बजे सोनम पड़ोसी युवती के साथ घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक नाले के पास शौच करने के लिए गई थी। तभी उसका भाई राजीव वहां पर तमंचा लेकर आया और सोनम के सीने पर गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर सोनम का पति पवन मौके पर पहुंचा तो राजीव ने उसे भी गोली मारने की कोशिश की, जिसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि मृतका 7 महीने की गर्भवती थी।

एसपी अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles