spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

बाजपुर सहित पूरे उत्तराखण्ड में खिलेगा कमल : पुष्कर सिंह धामी

रवि सरना
बाजपुर (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि हर वर्ग के मतदाताओं के भरपूर आशीर्वाद व सहयोग के चलते बाजपुर सहित पूरे उत्तराखण्ड में कमल खिलने जा रहा हैं। डबल इंजन का विकास बोल रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिल रहा है। जनता जनार्दन भाजपा के साथ है। अन्य दलों के लोग केवल बातें करते हैं। लोगों को बरगलाते हैं। हमें बाजपुर की जनता पर विश्वास है। बाजपुर ही नहीं बल्कि ऊधम सिंह नगर की सभी विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशी विजय होंगे। भाजपा का 60 का पार का नारा लगभग पूरा होने जा रहा है।

सीएम धामी के आज श्री रामलीला मैदान पहुँचने पर आमजन व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। धामी ने भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने डबल इंजन सरकार के लाभ गिनाए। उन्होंने लोगों से दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, हर घर शौचालय, वन रैंक, वन पेंशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान कांग्रेस के पतन के लिए लिए काफी हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में लोगों को जो मदद पहुंचाई उसे लोग आज तक नहीं भूले हैं। सरकार ने कोराना के टीके मुफ्त लगाए, जो एक कीर्तिमान से कम नहीं है। अब सरकार 12 से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाने जा रही है। जिन लोगों को बूस्टर लगना है उन्हें बूस्टर लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश में आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, उपनल कर्मियों, भोजन माताओं व पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। वृ(ावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन को भी बढ़ाया। सबसे अहम आमा बुबु दोनों को पेंशन देने का काम किया है। नई खेल नीति भी उनकी सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार को सत्ता सौंपने को आतुर है।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार, योगराज पासी, गोपाल कोछड़, स. मेजर सिंह, रमेश मित्तल, गजानन्द मित्तल, सुशील सिंगला, विकास गुप्ता, विमल शर्मा, खीम सिंह दानू, वीरेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles