spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

भाजपा की एक ही मांग, पश्चिम बंगाल में लगाओ राष्ट्रपति शासन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या तथा भाजपा कार्यालय पर हुई आगजनी से भड़के भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

भाजपाईयों ने ज्ञापन में कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवी तत्व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर उनके घरों व दफ्तरों में आगजनी कर रहे हैं। इस तरह की घटनायें आम होती जा रही हैं तथा उपद्रवियों द्वारा भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। पश्चिम बंगाल में मानवता की रक्षा व लोकतंत्र बचाने के लिये राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।

ज्ञापन देने वालों में राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चण्डोक, रजत सिद्धू, मोहन बिष्ट, प्रदीप त्यागी, इंतजार हुसैन, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र सैनी, विपिन कुमार अग्रवाल एड., अशोक कुमार सैनी, हितेन्द्र भट्नागर आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles