spot_img
spot_img
Thursday, July 23, 2026
spot_img

भाजपाईयों ने की राष्ट्रपति शासन लगाकर टीएमसी पर कार्यवाही करने की मांग

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी बंगाल चुनाव के बाद हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या एवं आगजनी के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

आज बुधवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह को दिए ज्ञापन में पश्चिमी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव नतीजों के बाद हुई भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की हत्याओं को लोकतंत्र पर हमला बताया। ज्ञापन में कहा कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के घर एवं कार्यालय में खुलेआम आगजनी कर निर्दोषों की हत्या कर रहे हैं। भाजपाइयों ने तृणमूल कांग्रेस के इस घिनौने कार्य को तुरंत बंद कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पश्चिमी बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।

इस अवसर पर सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश कुमार, आनंद सिंह, शाहिद हुसैन सेनापति, विनोद कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह चैहान, बृजेश चौहान, मनोज पाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles