spot_img
spot_img
Sunday, March 22, 2026
spot_img

भाजपा शासनकाल, काशीपुर और उत्तराखंड बदहाल : दीपिका गुड़िया

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पूर्व सासंद स्व. सतयेंद्र चंद्र गुड़िया की सुपुत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि काशीपुर विधानसभा एवं उत्तराखंड का विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।

‘भाजपा शासनकाल, काशीपुर और उत्तराखंड बदहाल’ का नारा बुलंद करते हुए दीपिका गुड़िया ने कहा कि भाजपा को सही चल रही प्रक्रिया में परिवर्तन करने में अति आनंद की अनुभूति होती है। जब वह कहीं या कुछ परिवर्तन करने में सफल नहीं होती तो अपने मुख्यमंत्री को ही परिवर्तित कर डालती है। उत्तराखंड में तो भाजपा ने ऐसा करने की परम्परा बना डाली है। पूर्व में मुख्यमंत्री बदलने वाली भाजपा ने इस बार भी उत्तराखंड में यही किया। लेकिन स्वयं को जरूरत से ज्यादा होशियार समझने वाली सत्तालोभी भाजपा पर यह दाँव उल्टा पड़ गया। आज प्रदेश की जनता सवाल पूछ रही है कि हमारे चार साल बर्बाद क्यों किये, लेकिन भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

गुड़िया ने कहा कि भाजपा के नये मुख्यमंत्री कुर्सी संभालते ही अनर्गल बयान देने में जुट गए। पहले वालों का भौगोलिक ज्ञान शून्य था। वे पौराणिक नगर काशीपुर को कस्बा बताते थे, तो वर्तमान वालों का ऐतिहासिक ज्ञान शून्य है। वे बनारस में कुम्भ होना बताते हैं। उनके मुताबिक भारत को अमेरिका ने 200 साल गुलाम बनाए रखा। नये मुख्यमंत्री को जनहित के कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। वे अपनी ही पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री के फैसले ऐसे पलट रहे हैं जैसे वह किसी और दल के मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए थे।

दीपिका ने कहा कि इस समय केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिख रहा। बात काशीपुर की हो, उत्तराखंड की या फिर हिंदुस्तान की, सत्ता के मद में चूर भाजपाई जनप्रतिनिधि जनहित के मुद्दों एवं विकास कार्यों को ताक पर रखकर अपनी कुर्सी बचाने की जुगत भिड़ाने में लगे हैं, जबकि जनता भाजपा का तख्तोताज छीनकर कांग्रेस के हाथों में देने को तैयार है। क्योंकि वह जानती है कि विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। जनता की कसौटी पर खरा उतरने को कांग्रेस कृतसंकल्पित थी और आगे भी रहेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles