spot_img
spot_img
Wednesday, June 24, 2026
spot_img

भारत में बढ़ गये पेट्रोल और डीजल के दाम

महानाद डेस्क : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का असर आखिरकार भारत पर भी पड़ना शुरु हो गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर दी है।

आपको बता दें कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध को चलते हुए 21 दिन हो चुके हैं। ऐसे में क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में भी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। हांलाकि अभी सादे पेट्रोल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

वहीं, आईओसीएल ने औद्योगिक डीजल के रेटों में भारी वृद्धि कर दी है। कंपनी ने औद्योगिक डीजल के रेटों में 22.02 रुपये की वृद्विद्ध की है। औद्योगिक डीजल के रेट 87.57 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 109.59 रुपये हो गये हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles