टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को जनपद चंपावत के टनकपुर पहुंचे। टनकपुर पहुंचने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का भावुक एवं भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनसे विभिन्न विकास कार्यों और क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा भी की।



