spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

रामनगर का भरत वायुसेना में अफसर बन करेगा देशसेवा, संघर्षों से पाया मुकाम…

रामनगर (महानाद) : उत्तराखंड के जवान देश सेवा करने का जज्बा बचपन से ही अपने अंदर रखते है। और बड़े होकर इस सपने को पूरा करते है। इन जाबाजों में नैनीताल जिले के भरत सिंह कुमइया का नाम शामिल हो गया है। भरत का चयन भारतीय वायुसेना अकादमी के लिए हुआ है। उन्होंने पूरे देश में 9वीं रैंक हासिल की है। भरत अब ट्रेनिंग पूरी करने के बाद भरत वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बनेंगे। उनकी इस कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रामनगर के सेमलखलिया गांव के भरत सिंह कुमइया बचपन से मेधावी छात्र रहे है। भरत के पिता देव सिंह कुमइया पिकअप चालक हैं और उनका पर्वतीय क्षेत्रों में सप्लाई का काम है। वह बचपन से भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते थे और दो बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में कामयाबी हासिल की। वह अपने परिवार में तीन बहनों के इकलौते भाई है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने एमपी इंटर कालेज से वर्ष 2015 में हाईस्कूल 86 प्रतिशत व वर्ष 2017 में इंटर 80 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने एसडीआरआर पीजी कालेज देहरादून में बीएससी में प्रवेश लिया। जून 2021 में ही वायुसेना की संयुक्त परीक्षा में सफल होने के बाद उनका देहरादून में इंटरव्यू फिर दिल्ली में मेडिकल हुआ। 24 जून को परीक्षा का रिजल्ट आया है। जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया में 9वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन भारतीय सेना के लिए हुआ है। उनकी कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है।

उत्तराखंड के भरत ने वायुसेना में अफसर बन करेगा देशसेवा, संघर्षों से पाया मुकाम…

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles