spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : मछली पकड़ने गये युवक को जिंदा निगल गया मगरमच्छ

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में मछली पकड़ने गए एक युवक को मगरमच्छ निगल गया। ठीक उसी वक्त वहां से गुजर रही महिलाएं युवक की चीख पुकार सुनकर सुनकर मौके पर पहुंची उस वक्त पानी में कुछ हरकत हो रही थी। इसके बाद पानी शांत हो गया। महिलाओं ने इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। जिस पर ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवक कौन था इसका अभी पता नहीं चल सका है। वन विभाग अपने स्तर से छानबीन कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में तिलियापुर आनंद नगर गांव के पास कटना नाला की है। दरअसल डौली रेंज में घास काटने जा रही गिरजावती, राजवंती, मालती, अमरावती महिलाओं ने कटना नाले में कांटा डालकर एक युवक को मछली पकड़ते देखा था। कपड़े और चेहरे मोहरे से वह बंगाली समुदाय का लग रहा था। महिलाएं उससे कुछ आगे निकली ही थीं कि पीछे से किसी के चीखने की आवाज सुनकर उन्होंने पलट कर देखा तो वह व्यक्ति नाले के किनारे से गायब था। महिलाएं भाग कर नाले के किनारे पहुंची तो उस वक्त पानी में तेज हलचल हो रही थी, जो धीरे धीरे शांत हो गई। जिसके बाद महिलाओं ने ग्राम प्रधान तीलियापुर निमिषा डसीला को घटना की जानकारी दी। उन्होंने घटना से पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।

वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि कुछ महिलाओं द्वारा मगरमच्छ द्वारा ग्रामीण को निगलने की सूचना दी है, जिसके बाद वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles