spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर ऊधम सिंह नगर पुलिस की तैयारी पूरी

रुद्रपुर (महानाद) : हाईकोर्ट के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर ऊधम सिंह नगर पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर उदयराज सिंह द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही का आदेश दिया गया है।

एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रुद्रपुर के भगवानपुर क्षेत्र से पल्लविका नर्सरी तक खसरा नंबर 192 व उसके 500 मीटर दायरे में Sec 163 BNSS (SEC 144CRPC) निषेधाज्ञा ऑर्डर जारी किया गया है एवं जगह-जगह मजिस्ट्रेट तैनात हैं। हाईकोर्ट के आदेश का अवरोध/ व्यवधान उत्पन्न करने वालो पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

एसएसपी ने बताया कि अतिक्रमण हेतु भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 1200 से भी अधिक पुलिस एवं पीएसी बल तथा फायर ब्रिगेड मौजूद रहेगा। अतिक्रमण कार्यवाही की संपूर्ण फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को हाईकोर्ट उत्तराखंड को भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त ड्रोन कैमरे से अतिक्रमण की कार्यवाही पर नजर रखी जायेगी तथा एंटीरॉयट स्क्वायड तथा फायर टेंडर /फायर टीम भी तैनात रहेगी।

डायवर्जन व्यवस्था /यातायात व्यवस्था तथा NHAI व PWD की कार्यवाही में किसी भी व्यक्ति, राजनैतिक संगठन द्वारा उल्लघंन करने पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि उक्त आदेश उच्च न्यायालय, उत्तराखंड का है, कोई भी व्यक्ति/असमाजिक तत्व किसी भी प्रकार से इसका उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध नए कानून के अनुसार संगीन धाराओं में कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी तथा उच्च न्यायालय उत्तराखंड को भी अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो कोई भी सरकारी संपत्ति या कर्मचारी को नुकसान पहुंचाता है, तो नए कानून के अनुसार उन व्यक्तियों से संपत्ति की भरपाई की जायेगी एवंसख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles