spot_img
spot_img
Saturday, March 7, 2026
spot_img

बड़ी खबर : लक्ष्मी पूजन कर रहीं आप नेता रुचि गुप्ता पर चली गोली

ग्वालियर (महानाद) : आम आदमी पार्टी ‘आप’ नेता रुचि गुप्ता के पति ने लक्ष्मी पूजन के दौरान उन पर गोली चला दी। जिससे गुप्ता के दो कर्मचारी घायल हो गये। गोलीचलाने के बाद उनका पति मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। रुचि गुप्ता मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता हैं। वे ग्वालियर से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर क्षेत्र में आप नेता रुचि गुप्ता का फिटनेस एंड ब्यूटी सेंटर है। रविवार को वह लक्ष्मी पूजन करने के लिए वहां पहुंची थी कि तभी उनके पति संदीप ठाकुर वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे तुरंत ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान ब्यूटी सेंटर के स्टॉफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वह पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से .32 बोर के दो खाली खोखे मिले हैं। घायल कर्मचारियोंको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बता दें कि रुचि गुप्ता मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की कद्दावर नेता हैं। वह ग्वालियर में काफी एक्टिव रहती हैं। वे पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। इससे पहले वे महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles