spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

बड़ी खबर : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली (महानाद) : देश की राजधानी से बहुत बड़ी खबर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन की फैमिली से जुड़ी 4.81 करोड़ की संपत्तियों को अटैच कर दिया था। ईडी के मुताबिक दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन के करीबी लोगों का कुछ ऐसी कंपनियों से रिश्ता था जिनकी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत जांच चल रही थी।

बता दें कि सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, बिजली, गृह, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), उद्योग, शहरी विकास, बाढ़, सिंचाई और जल मंत्री हैं। ईडी ने 2018 में शकूर बस्ती से आम आदमी पार्टी विधायक से इस मामले के सिलसिले में पूछताछ की थी। जिसके बाद ईडी ने संपत्तियों की कुर्की के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया था।

ईडी के मुताबिक लगभग 4.81 करोड़ रुपये कीमत की अचल संपत्तियां अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, पर्यास इंफोसोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जेजे आइडियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, वैभव जैन की पत्नी स्वाति जैन, अजीत प्रसाद जैन की पत्नी सुशीला जैन और सुनील जैन की पत्नी इंदु जैन से संबंधित हैं।

तब ईडी ने बताया था कि इस रकम का इस्तेमाल जमीन की खरीद या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद के वास्ते लिए गए कर्ज की अदायगी के लिए किया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि कुर्की आदेश में नामित व्यक्ति जैन के सहयोगी और परिवार के सदस्य हैं। आप नेता के खिलाफ धनशोधन का ईडी का मामला अगस्त 2017 में सीबीआई की ओर से उनके और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है।

वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा हिमाचल में बुरी तरह से हार रही है। इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ्तार किया गया है ताकि वे हिमाचल न जा सकें। जैन कुछ दिनों में छूट जाएंगे क्योंकि केस बिलकुल फर्जी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles