spot_img
spot_img
Thursday, February 5, 2026
spot_img

बड़ी खबर : ईंट भट्टे की दीवार गिरने से पांच मजदूरों की मौत, 3 घायल

रुड़की (महानाद) : आज (मंगलवार) सुबह मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार आज (मंगलवार) सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरने का काम किया जा रहा था कि अचानक से दीवार भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसपी देहात सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles