spot_img
spot_img
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

बड़ी खबर : नेपाल के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ भड़क रहे हैं दंगे

नेपाल (महानाद) : नेपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी औली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया बैन को लेकर शुरू हुए आंदोलन में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार केपी ओली देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं।

आपको बता दें कि काठमांडू सहित कई जिलों में युवा हिसंक प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ओली से पहले कई मंत्री और सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में गृहमंत्री रमेश लेखक, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल, कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री रामनाथ अधिकारी शामिल है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों के घरों और सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, सूचना एवं संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के घरों में आग लगा दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles