spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

काशीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 बाइकों के साथ दो गिरफ्तार, देखें इनमें से कोई बाइक आपकी तो नहीं

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से काशीपुर, आईटीआई, रामनगर तथा गाजियाबाद से चुराई गई कुल 14 बाइकें बरामद की हैं।

आपको बता दें कि काशीपुर क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टिसी द्वारा बाइक बरामदगी तथा बाइक चोरों की गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्गत किये गये थे। उक्त आदेश के क्रम में एसपी अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार घटना के दिन से घटनास्थल के आसपास के कैमरे खंगाले गये तथा मुखबिरों को मामूर किया गया। इसी क्रम में कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई नवीन बुधानी तथा उनकी टीम द्वारा दिनांक 3-8-2023 की रात्रि में मानपुर तिराहे से आगे मानव विहार की तरफ कच्चे रास्ते में जा रहे बाइक सवारों की संदिग्ध गतिविधियां देखते हुये दबे पांव उनके पीछे-पीछे चलकर उन्हें दबोच लिया। उनके कब्जे से उनके द्वारा उंची झाड़ियों में छिपाई हुई चोरी की कुल 14 बाइकें बरामद हुईं।

पूछताछ करने पर वाहन चोरों 1-गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र निर्मल सिंह निवासी मकान नंबर 124, पटाखों के गोदाम के पीछे, मानपुर रोड, काशीपुर तथा जुनैद अंसारी पुत्र जाहिद अंसारी निवासी मौ. काजीबाग, काशीपुर ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और उत्तराखंड के काशीपुर, आईटीआई, रामनगर तथा उसके आसपास के क्षेत्रों की साप्ताहिक बाजार से बाइकें चुराते हैं। वे लोग रैकी करने के बाद बाइक चोरी कर लेते थे और उसकी पहचान छिपाने के लिये उसकी नंबर प्लेट हटा देते थे। उनके द्वारा ये गाड़ियां चोरी कर यहां झाड़ियों में छिपाई थीं जिन्हें बाहर बेचने की योजना थी।

दोनों बाइक चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, हे.कां. रेजीत सिंह, कां. प्रेम कनवाल, ईश्वर सिंह, गिरीश मठपाल, गौरव सनवाल, सुरेन्द्र सिंह एसपीओ माजिद, विक्की तथा हरजीत शामिल थे।

बरामद मोटर साईकिल-
1-मो0सा0 स्पलैंडर प्लस बारंग सिल्वर चेचिस नंबर MBLJARO38H9D31466 थाना काशीपुर के मुकदमा एफआईआर संख्या 260-2023 धारा 379भादवि से संबंधित।
2- मो0सा0 होंडा ड्रीम युवा बारंग सिल्वर काला चेचिस नंबर ME4AJC58AGFT119100 थाना रामनगर जनपद नैनीताल के मुकदमा एफआईआर संख्या 311-2022धारा 379भादवि से संबंधित
3-मो0सा0 सुपर हीरो स्पलैंडर बारंग ब्लैक सिल्वर के चेचिस नंबर MBLJARO35H9C37514 थाना आईटीआई के मुकदमा एफआईआर संख्या 17-2022 धारा 379 भादवि से संबंधित ।
4- मो0सा0 स्पलैंडर प्लस बारंग काला सिल्वर चेचिस नंबर MBLHAW127LHL03303 थाना लोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के एफआईआर संख्या 763-2022 धारा 379भादवि से संबंधित।
5- मो0सा0हीरो होंडा सुपर स्पलैंडर बिना नंबर रंग सिल्वर काला चेचिस नंबर O6KCC12065,
6-मो0सा0 हीरो होंडा स्पलैंडर प्लस बिना नंबर बारंग काला चेचिस नंबर MBLHA10EJAHBO1279,
7-मो0सा0 हीरो स्पलैंडर प्लस बारंग काला सिल्वर चेचिस नंबर MBLHARO83HHE72090,
8- मो0सा0 होंडा साईन बारंग सिल्वर रेड काला चेचिस नंबर ME4JC652MF7127905,
9-मो0सा0 यामाहा FZबारंग ब्लैक सिल्वरचेचिस नंबर ME121C058A2016122,
10-मो0सा0 बजाज पल्सर 220सीसी बारंगकाला चेचिस नंबर MD2DHDJ225CF72478,
11- मो0सा0 स्पलैंडर प्लस बारंग काला चेचिस नंबर MBLHAW123MHJC1224,
12- मो0सा0 हीरो होंडा स्पलैंडर प्लस बारंग काला चेचिस नंबर 03J20F24791,
13-मो0सा0 हीरो स्पलैंडर प्लस रंग सिल्वर ब्लैक चेचिस नंबर MBLHAR089JHE52156,
14- मो0सा0 हीरो होंडा बारंग काला रेड चेचिस नंबर MBLHA10ABBK01976

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles