spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

महिला का कुंडल खींचकर भाग गये बाइक सवार लुटेरे

जसपुर (महानाद) : दो बाइक सवार लुटेरे गांधी पार्क के पास से एक महिला का कुंडल खींचकर फरार हो गये। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।

ग्राम मंडुआखेड़ा, जसपुर निवासी रीना पत्नी अरविन्द कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 2.10.2025 को 7.30 बजे वह अपनी स्कूटी से अपने पुस्तैनी घर गांधी पार्क, जसपुर से अपने नये घर ग्राम मंडुवाखेड़ा को जा रही थीं। जैसे ही वह गांधी पार्क से आगे खालसा स्टील्स की दुकान के पास पहुँचीं, वैसे ही अचानक उसके पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने उसके बांये कान से झपट्टा मारकर सोने का कुण्डल खींच कर ले गये।

रीना ने बताया कि उन्होंने भागते हुए देखा कि मोटरसाइकिल यूपी 20 नम्बर की प्लेटिना जिसका रंग लाल काले रंग का है। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रीना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई ललित सिंह दिगारी के हवाले की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles