spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

बिंदुखत्ता की होनहार बिटिया शिवानी का जवाहर नवोदय में चयन

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : पत्रकार मोहन जोशी की बेटी शिवानी जोशी का चयन जवाहर नवोदय सुयालबाड़ी में कक्षा 9 में हो गया है। वह द न्यू स्कॉलर एकेडमी हाईस्कूल बिंदुखत्ता की छात्रा हैं।

उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश जोशी ने बताया कि इन्द्रानगर द्वितीय निवासी शिवानी सुपुत्री मोहन चंद्र जोशी का जवाहर नवोदय सुयालबाड़ी नैनीताल के लिए कक्षा 9 में चयन हो गया है। उन्होंने बताया शिवानी पढ़ाई में काफी होनहार है। वह कक्षा एक से ही विद्यालय में टॉपर रही है। उन्होंने कहा विद्यालय में प्रतिवर्ष बच्चों का चयन होता रहता है। यहां अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी छात्रों को दिए जाते हैं।

शिवानी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, ग्रामीणों एवं मीडिया कर्मियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय की प्रबंधक शशि जोशी, प्रधानाचार्य मुकेश जोशी, अध्यापक गणेश सिंह, पवन भट्ट, विजय कुमार, ज्योति जोशी, मंजू लोहनी, अन्नु गढ़िया, पुष्पा बिष्ट, प्रीति, नेहा चन्याल, दीपा परिहार सहित समस्त विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं।

इधर सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरु जी तथा कोचिंग सेंटर के संचालक ललित बडसलिया ने भी शिवानी को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

शिवानी ने बताया कि वह भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर समाज व देश की सेवा करना चाहती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles