spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान सभा ने किया प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा के स्वागत में एक सभा का आयोजन पंडित संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट हाईकोर्ट दिल्ली के काशीपुर आवास पर किया। सभा की अध्यक्षता पंडित उमेश जोशी, मुख्य कानूनी सलाहकार उत्तराखंड एवं जिलाध्यक्ष द्वारा की गई।

कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा एवं प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित हेम भट्ट को काशीपुर महासभा का सम्मान पटका ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। सभा में पंडित संदीप चतुर्वेदी को आजीवन सदस्य बनाकर सभा के पदाधिकारियों ने उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित आरसी त्रिपाठी ने किया एवं कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंडित उमेश जोशी एडवोकेट प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित हेम भट्ट ने अपनी विचार ब्राह्मणों के उत्थान के बारे में रखे। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने ब्राह्मणों को शक्तिशाली बनाने और संगठन की शक्ति का महत्व बताया। इसके अतिरिक्त काशीपुर में 21 मार्च 2021 को होने वाले ब्राह्मण परिचय सम्मेलन के लिए होने वाली वाली तैयारियों की प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया।

कार्यक्रम में दीपिका गुड़िया आत्रेय, पंडित सुरेश शर्मा, पंडित वेद प्रकाश विद्यार्थी, महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, पंडित सुरेश चंद जोशी, पंडित अरविंद कुमार शर्मा, एडवोकेट पंडित मनोज डोबरियाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles