spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

नई दिल्ली (महानाद) : भाजपा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का एलान कर दिया है। रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।

आपको बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

50 साल की रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता एसबीआई में अधिकारी के पद पर थे।
1976 में रेखा गुप्ता का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब वे महज दो साल की थीं। रेखा गुप्ता की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में ही हुई है।

आपको बता दें कि 2007 में रेखा गुप्ता उत्तर पीतमपुरा से पहली बार पार्षद बनीं। 2007-09 तक एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रहीं। 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010 में वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं।

2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में उन्हें शालीमार बाग सीट से चुनाव लड़ाया गया। 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने लगभग 11000 वोटों से हराया तो 2020 में वे 3400 वोटों से हार गई थीं। लेकिन इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वंदना कुमारी को भारी अंतर से हरा दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles