spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

बीएसपी के पूर्व विधायक प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : बहुजन समाज पार्टी के रामनगर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी फरीद अख्तर ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शुक्रवार को गैस गोदाम रोड स्थित लीची गार्डन में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने रामनगर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी फरीद अख्तर को बसपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बसपा और भाजपा आदि जैसे दल सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। देश और प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किशोरी लाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डीसी हर्बाेला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, अनिल अग्रवाल, नज़ाकत अली, मौहम्मद हाशिम, विनय पडलिया, नदीम कुरैशी, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, बिलाल अहमद, शेरखान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles