spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

कार सवार युवकों द्वारा एसआई के साथ गाली गलौच, वर्दी उतरवाने की धमकी

रुद्रपुर (महानाद) : पैसे की हनक में कार सवार युवकों ने ड्यूटी पर तैनात एसआई के साथ गाली गलौच कर वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। एसआई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

रुद्रपुर कोतवाली में तैनात एसआई चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि वह दिनांक 09/10-07-2025 को वेे पीआरडी राम सिंह तथा कां. चालक नरेश चन्द्र जोशी के साथ रात्रि गश्त/चैकिंग व प्रातः कालीन क्लीन स्वीप की कार्यवाही के बाद वे इन्द्रा चौक से कोतवाली रुद्रपुर की तरफ वापस आ रहे थे तो इन्द्रा चौक के पास क्रेटा संख्या यूके 18ई 9855 के चालक द्वारा वाहन को तेजी एवं जबरदस्ती सरकारी वाहन से आगे निकालने व बराबर से आकर चालक व वाहन में बैठे 3-4 अन्य व्यक्ति उनके साथ गाली गलौच करने लगे।

एसआई बिष्ट ने बताया कि उनके द्वारा उक्त वाहन को रोकने का इशारा किया तो उक्त वाहन चालक द्वारा वाहन को उनके सरकारी वाहन के आगे खड़ा कर उनका रास्ता रोक दिया। जब वे अपने वाहन से नीचे उतरकर चालक से पूछताछ करने के लिये उतरे तो उक्त चालक तथा उसमें बैठे तीन अन्य लड़के भी उनके साथ गाली गलौच करने लगे और कहने लगे कि हम लोग पैसे वाले लोग हैं तथा हमारी अधिकारियों एवं नेताओं में ऊंची पहुंच है, तुझ दरोगा की वर्दी उतरवा दूंगा।

एसआई बिष्ट ने बताया कि जब पीआरडी राम सिंह द्वारा उक्त चालक तथा कार में बैठे युवकों को बाहर आने को कहा गया तो तभी ड्राइवर के बगल में बैठे लडके ने तमन्चा दिखाते हुये गोली मारने की धमकी दी तथा उक्त कार चालक द्वारा एकदम से गाड़ी भगाने का प्रयास किया, जिससे वह गाड़ी की चपेट में आते आते बचे और गाड़ी बैक में तेजी से गई जिससे उनकी सरकारी गाड़ी का बांये हिस्से का बम्फर टूट गया, उनके द्वारा उक्त कार को घेरकर रोकने की कोशिश की तो उक्त कार सवार उक्त कार को तेजी से काशीपुर रोड की तरफ भगा दिया।

एसआई चन्दन सिंह बिष्ट की तहरीर के आधार पर 4 अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1), 126(2), 132, 221, 324(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर युवकों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles