spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : पटवारी दौलत सिंह की पत्नी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई थाना पुलिस ने पटवारी दौलत सिंह की मौत के लगभग 24 दिन बाद दौलत सिंह की सहायक समाज कल्याण अधिकारी पत्नी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मृतक पटवारी दौलत सिंह के भाई पाकेश सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस का तहरी देकर बताया कि उसका भाई दौलत सिंह तहसील बाजपुर, जिला उधमसिंह नगर में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के पद पर तैनात था। उसके भाई का विवाह ललिता पुत्री स्व. बलवन्त सिंह निवासी नन्हेड़ा अनन्तपुर, रुड़की के साथ दिनांक 28.11.2019 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ था। उसकी भाभी ललिता वर्तमान में सहायक समाज कल्याण अधिकारी गदरपुर / जसपुर जिला उधम सिंह नगर में कार्यरत है।

पाकेश ने बताया कि विवाह के कुछ माह बाद से ही उन दोनों में लड़ाई-झगडे शुरू हो गये थे तथा शादी के लगभग 6 माह तक वह अपने घर ग्राम तलाबपुर में रहे। उसके बाद उसकी भाभी परिवार वालों से झगड़ा करके हमसे अलग काशीपुर ब्लॉक में सरकारी क्वार्टर में रहने लगे। उसके माता पिता अक्सर बीमार रहते हैं तथा वह बेराजगार है। उसका भाई दौलत सिंह अपने माता पिता का इलाज कराना चाहता था व उसके परिवार व उसकी पढ़ाई आदि में मदद करना चाहता था। इसी बात को लेकर अक्सर उसकी भाभी ललिता व भाई दौलत सिंह के बीच आपस में अक्सर लड़ाई-झगड़ा रहता था।

पाकेश ने बताया कि उसकी भाभी ललिता उसके घर के सभी सदस्यों को अपमानित करती रहती थी। जिस कारण दोनों पति-पत्नी उनसे अलग रहते थे। यदि उसका भाई दौलत सिंह माता पिता तथा परिवार की खबर लेने के लिये जब कभी अपने घर ग्राम तालबपुर आता था तो उसकी भाभी ललिता उसके भाई दौलत सिंह के साथ झगड़ा करती थी। वर्ष 2022 में उनकी एक बेटी पैदा हुई, उसका नामकरण व अन्य संस्कार गांव में ही कराये गये थे। 2 दिन बाद दौलत सिंह व ललिता अपनी पुत्री के साथ ब्लॉक स्थित सरकारी कमरे में आ गये। फिर उसकी भतीजी की देखभाल के लिए उसकी बहन छाया को सरकारी कमरे में रखा था। जो लगभग 2 महीने तक उनके साथ सरकारी कमरे में रही। इस दौरान उसकी भाभी ललिता बहन छाया के साथ दुर्व्यवहार करती थी और लड़ाई करती थी और अन्ततः उसकी बहन छाया को घर से भगा दिया।

पाकेश ने बताया कि इसके बाद दौलत सिंह ने अपनी मां को उसकी भतीजी की देखभाल के लिये बुलाया गया, लेकिन 15 दिन बाद उसकी भाभी ललिता ने उसकी मां पर 1000 रुपये चोरी का इल्जाम लगाकर उन्हें भी घर से निकाल दिया तथा उसके अगले ही दिन उसकी भाभी ललिता ने अपनी मां राजबाला को अपने पास बुला लिया। उसके बाद से उसके भाई दौलत सिंह पर उनकी पत्नी ललिता व सास राजबाला द्वारा अक्सर परिवार से अलग होने के लिए दबाब बनाया जाने लगा।

पाकेश ने बताया कि उसके भाई दौलत सिंह ने कई बार फोन से उसे बताया कि ललिता व उसकी मां उसके साथ मारपीट करती रहती है तथा उस पर अपने परिवार से न मिलने का दबाब बनाती है, जिस से उसका भाई काफी आहत था। उसके भाई दौलत सिंह ने कई बार कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा मेरे साथ कोई भी दुर्घटना हो सकती है।

पाकेश ने बताया कि घटना दिनांक 27.08.2025 की सुबह 7ः41 बजे सुबह की है, उसके पास फोन आया कि तुमहारे भाई दौलत सिंह की मौत हो गयी है। यह सुनते ही हमारा पूरा परिवार हक्का-बक्का रह गया और वह अपने पिता हरस्वरूप सिंह तथा माता शकुन्तला देवी तथा अन्यों के साथ अपने भाई दौलत के घर प्रकाश सिटी काशीपुर में पहुंचा तो दौलत सिंह की पत्नी ललिता ने उन्हें बताया कि तुम्हारे भाई दौलत सिंह की मृत्यु हार्ट अटैक से हो गयी है और दौलत सिंह का शव घर के अंदर डबल बैड पर मृत अवस्था में पड़ा था। थोड़ी देर बाद ही दौलत सिंह की पत्नी ललिता व उसकी मां ने कहा कि दौलत सिंह ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या की है।

पाकेश ने बताया कि उसने देखा कि उसके भाई के शव के पास तीन बेल्ट पड़ी हुयी थीं तथा पास ही में एक गुलाबी दुपट्टा कटा-फटा पड़ा हुआ था। उसने अपनी भाभी ललिता से मालूम किया कि मृत्यु कैसे हुयी तब ललिता ने अपनी बात को कभी पंखे से लटक कर मृत्यु होना बताया और कभी हार्ट अटैक से होने की बात कही। जिससे उसे और उसके परिवार को पूर्णतः संदेह है कि उसके भाई दौलत सिंह को आत्महत्या हेतु उनकी पत्नी ललिता व उनकी सास राजबाला ने ही अत्यधिक प्रताड़ित कर उकसाया है। उसने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाइ्र की मांग की है।

पाकेश सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ललिता और उसकी मां राजबाला के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई शंकर सिंह बिष्ट के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles