सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के द्विवार्षिक सम्मेलन में पत्रकार के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मौहल्ला शांतिकुंज, गली नं. 6, रामनगर निवासी न्यूज 18 चैनल के पत्रकार गोविन्द पाटनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिनांक 15.10.205 को उत्तराखण्ड क्रांति दल के द्विवार्षिक सम्मेलन में कार्यक्रम की कवरेज हेतु रावत गार्डन, ग्राम बसई, रामनगर (नैनीताल) गये थे। जहां पर उक्त दल के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं मे बहस व नोंकझोक हो रही थी, जिसकी उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी।
पाटनी ने बताया कि तभी दल के 30-40 लोगों ने उनका मोबाईल फोन जबरन छीन लिया और गाली गलौच कर अभ्रदता करने लगे और उनका कॉलर खींचकर उक्त गार्डन में ही एक कमरे मे घसीटते हुए ले गये और कहने लगे कि जो वीडियो बनाई है, उसे डिलीट कर दे अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे तथा जबरन मोबाइल छीनकर बनाई गयी वीडियो को डिलीट कर दिया।
पाटनी ने बताया कि मौके पर उस समय पीरूमदारा निवासी पत्रकार प्रकाश भट्ट भी मौजूद थे। घटना के दौरान उक्त लोगों ने उनका चश्मा भी तोड़ दिया। इसी बीच मंयक मैनाली द्वारा मौके पर उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी अभ्रदता व गाली गलौच करनी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि वह उक्त लोगों के नाम नहीं जानते लेकिन सामने आने पर कुछ लोगों के चेहरे से पहचान सकते हैं। उन्होंने उकत लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
गोविन्द पाटनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4), 324(2), 352 के तहत मुकदा दर्ज कर माले की जांच एसआई सुनील सिंह धानिक के हवाले की है।
वहीं, रामनगर के दर्जनों पत्रकारों ने भी उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जिनमें सलीम मलिक, राजीव अग्रवाल, सलीम अहमद, चन्द्रसैन कश्यप, राजू वर्मा, चचंल गोला, नीरज सती, संजय सिंह, विक्की कश्यप आदि शामिल हैं।



