spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

चम्बा महोत्सव पर्यटक मेला 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आयोजित होगा

बादशाहीथौल (बंगाचली मैदान), चम्बा में आयोजित होने वाले ‘चम्बा महोत्सव पर्यटक मेला – 2025’ के द्वितीय संस्करण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

आज सोमवार को जनपद टिहरी के जिला कलेक्ट्रेट में मेला समिति के अध्यक्ष सुशील सिंह रावत, सचिव पवनेश कुमार एवं समस्त समिति सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को औपचारिक निवेदन प्रस्तुत किया गया।

मेले का आयोजन 27 अक्टूबर 2025 से 10 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम 03 नवम्बर से 09 नवम्बर 2025 तक आयोजित होंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्रीय संस्कृति, कला, लोकनृत्य एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले एवं स्थानीय कारीगरों व कलाकारों को मंच प्राप्त हो।

जिलाधिकारी ने आयोजन समिति से विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करने और मेले की सफलता के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Latest News –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles