spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

चारधाम देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर ‘आप’ ने मनाई खुशी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : चारधाम देवस्थानम बोर्ड भंग होने की खुशी में आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर मिठाई बांटी। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ‘आप’ पिछले लंबे समय से चारो धामों के पंडा पुरोहितों के हितों की लड़ाई लड़ रही थी और उसने बार-बार देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने की मांग की थी।

मंगलवार को जैसे ही देवस्थानम बोर्ड भंग होने की खबर मिली तो आप कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और वे मुख्य चौराहे पर पहुंच गए। जहां उन्होंने मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा है कि अपनी हार से भयभीत भाजपा को आम आदमी पार्टी की मांग पर देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर मजबूर होना पड़ा है। यह आम आदमी पार्टी की जीत है। उन्होंने देवस्थानम् बोर्ड भंग होने पर चारों धामों के पंडा पुरोहितों को बधाई दी है।

आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली एवं रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल के निर्देशन में जिला अध्यक्ष मुकेश चावला के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष अमन बाली, अभिताभ सक्सैना, संजय पांचाल, लक्की माहेश्वरी, अजय वीर यादव, पूजा अरोरा, आरेंद्र वर्मा, गीता रावत, रजनी ठाकुर, पवित्र शर्मा, सिद्धांत शर्मा, प्रदीप यादव, शिवम चौधरी, मधुबाला सचदेवा, आनंद कुमार पाल, हर्ष बब्बर, नील कमल शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, विजय शर्मा, विनोद सिंह नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर पहुंचे और वहां उन्होंने पार्टी द्वारा उठाई गई माँग के पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बंाटी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश चावला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को निराश किया है और विकास की बजाय वह मुख्यमंत्री बदलने में लगी रही जिस कारण अब हालात यह हैं कि पहले मुख्यमंत्री के गलत निर्णयों को तीसरा मुख्यमंत्री साफ करने में लगा हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles