spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने जनसम्पर्क कर मांगा विजय का आशीर्वाद

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने समर्थकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए जनता से विजय का आशीर्वाद मांगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और समर्पण के भाव और भारतीय जनता पार्टी के आशीर्वाद से वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि न केवल सम बल्कि विषम परिस्थितियों में भी भाजपा जनता की सेवा में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मोदी लहर है और आम मतदाता पार्टी से जुड़ा है, जिसके चलते भाजपा प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।
चीमा ने कहा कि वह नेता नहीं, बल्कि जनता के सेवक के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे। भाजपा की नगर व ग्रामीण इकाई की विभिन्न टीमों ने भी भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के पक्ष में प्रचार-प्रसार तेज करते हुए मेरा परिवार-भाजपा परिवार के माध्यम से डोर-टू-डोर भाजपा की रीति-नीतियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा ग्रामीण मण्डल के सभी 17 शक्ति केन्द्रों पर प्रचार का शुभारम्भ करते हुए मण्डल अध्यक्ष बबलू चौधरी व उनकी टीम के सभी बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों ने घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा का प्रचार-प्रसार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसम्पर्क के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी लहर के चलते इस बार भी आम मतदाता का रूख भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में साफ दिखायी दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग की पार्टी है और भाजपा की सोच केवल और केवल विकास की सोच है। वक्ताओं ने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लेकर भाजपा की विकास योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में लगे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles